{"_id":"65984e9a498a095b5f0452b6","slug":"former-chairman-of-the-council-reached-to-investigate-the-violation-of-one-time-one-member-rule-basti-news-c-207-1-sgkp1004-9519-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वन बार वन मेंबर नियम के उल्लंघन की जांच करने पहुंच काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वन बार वन मेंबर नियम के उल्लंघन की जांच करने पहुंच काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष
Sat, 06 Jan 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सिविल बार के वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम शुक्ल ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शिकायत की थी कि वन बार वन मेंबर नियम का सिविल बार के चुनाव में उल्लंघन हुआ। शिकायत का संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी को जांच का आदेश दिया।
शुक्रवार को अरुण सिविल बार एसोसिएशन पहुंचे और जिले के सभी बार के पदाधिकारियों से शिकायत के क्रम में पूछताछ की। उन्होंने सभी बार अध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने बार के सदस्यों की सूची 16 फरवरी तक उपलब्ध करा दें। ताकि मामले की विधिवत जांच की जा सके। उन्होंने बताया कि काउंसिल के अध्यक्ष के आदेश पर हो रहे जांच की रिपोर्ट काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
मौके पर सिविल बार अध्यक्ष बद्री दुबे, दयाशंकर दुबे, विनोद भट्ट, जवाहर लाल मिश्र, राम प्रसन्न मिश्रा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --