{"_id":"5b0069bf4f1c1be4408b664d","slug":"formality-again-repeated-in-samadhan-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"107 में मात्र 26 मामले निपटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
107 में मात्र 26 मामले निपटाए गए
basti
Updated Sat, 19 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर थाने में फरियाद सुनते डीएम और एसपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
जिले के विभिन्न थानों में आयोजित समाधान दिवस की एक और औपचारिकता शनिवार को पूरी कर ली गई। यहां पहुंचे 107 फरियादियों में से मात्र 26 के मामले निस्तारित हुए जबकि शेष मामलों में तारीख दे दी गई।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में डीएम सुशील कुमार मौर्य और एसपी दिलीप कुमार पहुंचे। फरियादियों से जिले के आला अफसर खुद रूबरू हुए। यहां पुलिस से संबंधित चार तथा राजस्व संबंधी 32 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से मात्र दो का निस्तारण हो सका। हालांकि, जाते-जाते एसपी थानेदार को लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त व्यवस्था को और सक्रिय करने तथा आम जन से संवाद बनाने की हिदायत दे गए।
कोतवाली थाने में सीओ सदर आलोक कुमार सिंह और कोतवाल बृजेंद्र सिंह ने फरियादियों की सुनीं। यहां पंजीकृत 10 मामलों में से मात्र चार का निस्तारण हुआ। राजस्व संबंधी मामलों में तारीख पड़ गई। वहीं, पुरानी बस्ती थाने में कुल 13 मामले आए, जिसमें तीन पुलिस से संबंधित थे, जिन्हें एसओ सर्वेश राय ने निस्तारित कर दिया। शेष मामलों में राजस्व और पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाने पर अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 15 मामले आए, जिसमें से दस का निस्तारण किया गया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार थानेदार संजय शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में छह मामले पंजीकृत किए गए, जिसमें से पांच का निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस पर राजस्व निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, राम कृष्ण तिवारी, राम देव वर्मा, सुरेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 18 मामले प्रस्तुत हुए, मगर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। जबकि यहां प्रस्तुत हुए मामलों में 14 राजस्व तो चार पुलिस से संबंधित था। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार भानपुर जसीम अहमद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ मामले पंजीकृत हुए थे, जिसमें से दो का निस्तारण हुआ, मगर सात में तारीख दे दी गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक हरिकेश भारती, अमरीश कुमार, कृष्ण देव कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।