फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Forgot responsible by demolishing the building

भवन को ध्वस्त कराकर भूल गए जिम्मेदार

Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Forgot responsible by demolishing the building
प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर के भवन को ध्वस्त करने के बाद छोड़ दिया गया शेष हिस्सा। - फोटो : BASTI
भवन को ध्वस्त कराकर भूल गए जिम्मेदार
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय स्कूलों के भवन को ध्वस्त कराकर भूल गए जिम्मेदार । जिले में परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों को शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन नीलाम करा कर गिरवा रहा है। लेकिन पुन: निर्माण के लिए शासन से पैसा नहीं मिल रहा है। इसके चलते इन भवनों को पुन: निर्माण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई स्कूलों के बच्चे या तो एक कमरे मे पढ़ रहे है या बगल के स्कूलों में पढ़ने को मजबूर हैं। शासन ने जर्जर स्कूल भवनों को गिराने के निर्देश वर्ष 2020 में दिए थे। जिले में 394 स्कूली भवनों को जर्जर पाया गया। जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने इन्हें गिरवाना शुरू कर दिया है। अब तक 298 स्कूल भवनों को नीलामी करके गिराया जा चुका है।लेकिन 96 स्कूलों के भवन अभी जर्जर अवस्था में खड़े है। इन भवनो के निलामी नही हो सकी है। इसके बाद भी शासन स्तर से स्कूल भवन के पुन: निर्माण के लिए धनराशि जारी नहीं की गई है, जिसके चलते संबंधित स्कूलों के नवीन भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिन जर्जर स्कूल भवनों को गिराया गया है, वहां के स्टाफ और बच्चों को नजदीकी स्कूलों में भेज दिया गया है। या वहा के सभी कक्षाएं एक कमरे में चल रही है। दूसरी तरफ खाली जमीन को देखने वाला कोई नहीं है, स्कूल के बगल के लोग विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं। कई जगह लोगों ने स्कूलों की जगह में अस्थाई रूप से सामान रख लिया है।

बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि जर्जर भवनों को शासन और विभागीय आदेश पर नीलाम किया गया है। पिछले दो साल में करीब298 भवनों की नीलामी हो चुकी और उसको ध्वस्त किया जा चुकहा है। 96 विद्वालय के भवनो को जो मूल्य उस पर निलामी नही हो पायी । जिसके कारण फिर से निलामी की प्रतिक्रिया चल रही है। सभी बीईओ से अतिरिक्त कक्षाएं बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। शासन से 40 विद्वालय में अतिरिक्त कक्षाएं बनाने के लिए संतुष्टि मिल गयी है। बाकी भवनो के निर्माण को लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed