{"_id":"645e984ee723a8f89a000a77","slug":"forelane-jammed-for-three-hours-in-the-scorching-sun-basti-news-c-7-1-162768-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चिलचिलाती धूप में तीन घंटे जाम रहा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चिलचिलाती धूप में तीन घंटे जाम रहा फोरलेन
Sat, 13 May 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर पटेल चौक पर दोनों तरफ से लगा जाम
महराजगंज (बस्ती)। हाईवे पर रूट डाइवर्जन के चलते शुक्रवार को तीन घंटे तक यात्रियों को जाम से जूझना पड़ा। मड़वानगर टोल प्लाजा से दो किलोमीटर तक जाम लगा रहा। भीषण गर्मी और तन झुलसाने वाली गर्मी के बीच यात्रियों और वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।
जाम के चलते आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उसके बाद भी एनएचएआई के जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हाईवे के अयोध्या से बस्ती की लेन में सड़क की मरम्मत का कार्य एक महीने से चल रहा है। शुक्रवार को हाईवे के पटेल चौक से पालीटेक्निक चौराहे तक रूट डायवर्ट किया गया था। शुक्रवार को 10 बजे अचानक हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट जाम लग गया। जिससे कुछ ही देर में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इधर, हरदिया चौराहे से पटेल चौक से होकर बस्ती शहर में जाने वाली गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। कुछ ही देर में जाम मूड़घाट से लेकर चैनपुरवा फ्लाई ओवर तक लग गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सूचना पर एनएचएआई टीम के विपिन तिवारी और अरविंद पांडेय और पुलिस की टीम पहुंच गई। भीड़ और जाम को देखने के बाद एनएचएआई टीम के भी होश उड़ गये। किसी तरह से कड़ी मेहनत के बाद टीम ने एक बजे जाम हटवाकर किसी तरह से यातायात बहाल कराया। एनएचएआई सेक्शन इंजीनियर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण होने के कारण जाम की समस्या हो रही हैं। जल्द ही जाम की समस्या दूर हो जाएगी।