{"_id":"5d3f35a48ebc3e6cd3276a48","slug":"foreign-liquor-recovered-119-sheets-basti-news-gkp3157696101","type":"story","status":"publish","title_hn":"119 बोतल विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
119 बोतल विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
परशुरामपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ़्तार किया।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
119 शीशी विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
परशुरामपुर(बस्ती)। कांवड़ मेले में ड्यूटी के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने बोलेरो से अंग्रेजी शराब बरामद किया। 119 बोतल सात बैग में रखी थी। बोलेरो सवार तीन लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट भेज दिया।
फोरलेन स्थित परशुरामपुर थाने की घघौवा पुलिस चौकी के पास कांवड़ मेले में ड्यूटी कर रहे एसआई संजय यादव की टीम ने सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध बोलेरो को रोका। उस पर तीन लोग सवार थे। बोलेरो पर हरियाणा का नंबर अंकित है। तीनों की तलाशी के बाद बोलेरो की जांच में सात बैग में रखे 119 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बोलेरो सवार लोगों की पहचान अमर सिंह निवासी जिगना थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर, राजेश सिंह निवासी मसौडी जिला पटना बिहार, सूरज यादव निवासी मलयनिया थाना भगवानपुर छपरा सिवान के रूप में हुई। परशुरामपुर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।