{"_id":"6193f35390a3b629801904b1","slug":"football-tournament-basti-news-gkp4165845127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल प्रतियोगिता में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कालेज फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल प्रतियोगिता में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कालेज फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल प्रतियोगिता में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज फाइनल में पहुंचा
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को फुटबॉल मैच में एक्सकेबीएन टीम को नौ गोल से पराजित कर राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज की टीम ने फाइनल में जगह बना ली। बुधवार को फाइनल खेला जाएगा। इसके अलावा हैंडबॉल सीनियर वर्ग के लीग मैच में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज ने सुहागिया क्लब को 15-08 के अंतर से हराया।
इससे पहले सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव और रामनगर के ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बैडमिंटन वर्ग के जूनियर बालक वर्ग मे दुर्गेश कुमार ने पवन मिश्रा को 30-16 सेट से हराया तथा शिव प्रकाश ने नितेश राय को 30-29 के सेट से हराया। कमर खलील ने अनूप उपाध्याय को 30-15 के सेट से हराया एवं शुभम प्रजापति ने दुर्गेश कुमार को 30-10 के सेट से हराया। रजत चतुर्वेदी ने केशव को 30-05 के सेट से पराजित किया। बैडमिंटन के सीनियर बालिका वर्ग मे खुशी मल्होत्रा ने राजलक्ष्मी आर्या को 21-09, 21-07 के दो सेट से पराजित किया एवं राजलक्ष्मी आर्या ने रुचि अग्रहरि को 30-21 के सेट से हराया।
400 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मे प्रेम सागर ओझा प्रथम, प्रदीप यादव द्वितीय, मंदीप यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद के सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मे विजय कुमार प्रथम स्थान, प्रिन्स पाण्डेय द्वितीय स्थान, सर्वेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में अनुप्रिया प्रथम, शिखा सिंह द्वितीय, प्रतिभा यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल मे राधना भाष्कर प्रथम स्थान, अराधना भाष्कर द्वितीय स्थान, अनु तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पवन कसौधन, जगदीश शुक्ल, यशकांत सिंह, अनूप खरे, केडी चौधरी, क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, नितेश शर्मा, भावेश पांडेय, रविंद्र गौतम, ओलंपिक संघ के जिला सचिव अजय श्रीवास्तव, बृजभूषण पांडेय, वरुण सिंह, अश्वनी उपाध्याय, सूरज श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्र, वीरेंद्र त्रिपाठी, नवीन सिंह, गोविंद दुबे, राजन ठाकुर, विद्यामणि सिंह, प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी, पिंटू तिवारी, आकाश शुक्ल, अर्जुन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।