फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fogging was done under the communicable disease control campaign

Basti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हुई फाॅगिंग

Sat, 26 Jul 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fogging was done under the communicable disease control campaign
बस्ती। शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लौकिहवा, मनहनडीह एवं बेलगड़ी में फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। नगर पालिका के ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि संचारी रोग अभियान के दौरान नालियाें की भी सफाई कराई जा रही है। इस दौरान जहां जल भराव मिल रहा है वहां जलभराव को खत्म करा कर वहां फाॅगिंग कराई जा रही है और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को साफ सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता पर जोर

बस्ती। शहर के बर्दहिया बाजार, डुमरियागंज मार्ग एवं संजय कालोनी मेंं मलेरिया विभाग की ओर से सर्वे-स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने लोगों की अभियान के तहत स्क्रीनिंग की एवं उन्हें बुखार से बचाव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि कि मलेरिया बुखार मच्छरों के काटने से होता हैं। ज्यादा मच्छर वहीं पनपते हैं जहां गंदगी और जल भराव होता है। मलेरिया इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने बताया कि मच्छरों से बचाव कर मलेरिया से बचा जा सकता है। इसके लिए अपने आसपास सफाई रखनी होगी तथा मच्छरों से बचाव के पूरे उपाय करने होंगे। जागरूक हो कर ही मलेरिया से बचाव किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed