फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flour from their own mill, oil from their own press-police personnel's health will improve.

Basti News: अपनी चक्की का आटा, अपने कोल्हू का तेल, पुलिस कर्मियों की सुधरेगी तंदुरूस्ती

Sun, 19 Jul 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Flour from their own mill, oil from their own press-police personnel's health will improve.
पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन आटा चक्की और स्पेलर का मिनी प्लांट। संवाद
बस्ती। पुलिस कर्मियों की तंदुरूस्ती सुधारने के लिए महकमे में नई पहल हो रही है। पुलिस लाइंस में शुद्ध आटा और तेल का उत्पादन होगा। 22 लाख रुपये की लागत से पुलिस लाइंस परिसर में प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए दो कमरे का पृथक भवन बन रहा है। जिसमें अत्याधुनिक आटा चक्की और स्पेलर स्थापित किया जाएगा। यहीं से खान पान में शामिल होने वाला आटा और तेल की आपूर्ति पुलिस कर्मियों के लिए की जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो अगले महीने से आटा चक्की और स्पेलर (सरसों पेरने वाली मशीन) चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में कच्चे अनाज की खरीद की जाएगी। इसके बाद शुद्धता के साथ गेहूं की पिसाई कर आटा और सरसों की पेराई कर तेल उत्पादित होगा। पुलिस लाइंस के मेस से लेकर थानों तक इसकी आपूर्ति की जाएगी। मिलावटखोरी से बचने के लिए पुलिस महकमे की ओर से यह नई व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे पुलिस कर्मियों को अपने विभाग के ही चक्की का आटा और कोल्हू का तेल मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महकमे के तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों को बाजार के आटा और तेल का सेवन करने से लिवर, पाइल्स संबंधी बीमारियां हैं। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही खान- पान में सुधार लाने के उद्देश्य से आटा चक्की और स्पेलर का मिनी प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसका लाभ पुलिस परिवार के लोगों को भी मिलेगा। उचित दर पर लोग यहां से शुद्ध आटा और तेल की खरीदारी कर उसका सेवन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed