फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   flood

नदी में विलीन हो रहे खेत, ग्रामीण भयभीत

Mon, 29 Jul 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
flood
विक्रमजोत में कटान करती घाघरा नदी। - फोटो : BASTI
नदी में विलीन हो रहे खेत, ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। सरयू नदी रौद्र रूप दिखाने लगी है। नदी ने कटान तेज कर दिया है। कटान के कारण अब तक आसपास के गांवों के कई लोगों के खेत नदी में समाहित हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
तटवर्ती इलाकों के लोग अपना घर बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन कटान रोकने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार रविवार को शाम करीब तीन बजे सरयू नदी का जलस्तर शनिवार के जल जलस्तर 91.890 मीटर से 13 सेमी घट कर 91.760 पर स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर में वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। नदी के घटते बढ़ते जलस्तर के चलते विक्रमजोत विकास खंड के बांध व तटवर्ती रानीपुर, केशवपुर, बाघानाला, भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव आदि गांवों में कटान हो रही है। सबसे संवेदनशील स्थिति केशवपुर गांव की हैं। यहां सरयू की धारा अयोध्या से निकलकर सीधे इस गांव के सामने टकरा रही है और वहां की उपजाऊ भूमि लगातार काटकर नदी में समाहित करते हुए आबादी की ओर बढ़ती जा रही है। इस बीच बचाव कार्य के नाम पर बाढ़ खंड बीते पांच सालों से कुछ भी नहीं कर रहा है। ग्रामीण विरोध प्रदर्शन और सिफारिश कर मायूस हो चुके हैं। वहीं बाघानाला के पास तटबंध व अंत्येष्टि स्थल पर खतरा देख बाढ़ खंड ने नदी की कटान को रोकने के लिए काफी दबाव के बाद कटर निर्माण कराना शुरू कर दिया है। जबकि नदी कटान करते हुए सीधे आबादी की ओर बढ़ती चली जा रही है। यही नहीं, भरथापुर, कल्यानपुर को नदी ने दो तरफ से घेर रखा है।
विज्ञापन

-------
कार्य में धीमी प्रगति देख एसडीएम ने जताई नाराजगी
दुबौलिया। जिले के अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर पर रविवार को सुबह करीब 10 बजे एसडीएम हर्रैया जगदम्बा सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां कार्य में धीमी गति देख मौके प मौजूद लोगों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को तटबंध पर मुंशी और गिने चुने ही मजदूर कार्य करते दिखे। एसडीएम ने मजदूरों की संख्या बढ़ाने की हिदायत दी। उन्होंने खलवा और खजांचीपुर गांव के बीच कट रही जमीनों को भी देखा और नायब तहसीलदार कन्हैया लाल को कट रही जमीन और प्रत्येक स्परों की स्थिति की लिखित जानकारी देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल को कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट देने की हिदायत दी। एसडीएम के लौटने के बाद बाढ़ खंड के अवर अभियंता स्वप्निल श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उन्होंने तटबंध पर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान रामचंद्र, उदय राज, संदेश, हलका लेखपाल अजय, शोभा राम, शशिधर, संदीप, पवन, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed