{"_id":"67bb73cef0dc2337b80f6b39","slug":"flaws-found-in-the-investigation-of-cbhi-team-report-submitted-to-cmo-basti-news-c-207-1-bst1001-132504-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीबीएचआई टीम की जांच में मिलीं खामियां... सीएमओ को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीबीएचआई टीम की जांच में मिलीं खामियां... सीएमओ को सौंपी रिपोर्ट
Mon, 24 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में तीन दिवसीय भ्रमण पर आई भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय स्वास्थ्य सूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) की टीम की जांच में तमाम खामियां उजागर हुई है। टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। इसमें स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
टीम में शामिल सीबीएचआई की डिप्टी डायरेक्टर दीक्षा सचदेवा, अभिषेक सिंह और शेष कुमार मौर्य ने सीबीएचआई एंड यूडीएसपी पोर्टल पर कम्युनिकेशन एंड नान कम्यूनिकेशन डिजीज से संबंधित डाटा की नियमित प्रविष्टि की वास्तविक स्थिति जांची।
टीम ने मेडिकल कॉलेज कैली, जिला अस्पताल, आईपीएचएल पैथोलॉजी, जिला महिला अस्पताल, यूपीएचसी बरदहिया, सीएचसी कप्तानगंज, हर्रैया, विक्रमजोत, पीएचसी छावनी का भ्रमण किया एवं ओपीडी, आईपीडी रजिस्टर से रिपोर्ट सीडी/एनसीडी की क्रॉस चेकिंग की।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट देने के साथ ही सीएमओ से कहा गया कि यहां प्रिंटेड रजिस्टर नहीं दिखा। सादा रजिस्टर प्रयोग किया जा रहा है। इसमें पठनीय डाटा और बीमारी अंकित नहीं हो रही है। विगत एक वर्ष की रिपोर्ट जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक की प्रत्येक माह की रिपोर्ट को रिवाइज कराया जाए। प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई की रिपोर्ट को संशोधित करते हुए बैकलॉग रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आईडीएसपी अनुभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। कहा कि इससे जनपद की रिपोर्ट पारदर्शी ढंग से पोर्टल पर अपलोड होगा।