फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   flag march to police.

सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च, निडर होकर मतदान की अपील

Sat, 15 Jan 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
flag march to police.
सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च, निडर होकर मतदान की अपील
विज्ञापन

- परशुरामपपुर में सीआईएसएफ ने किया पुलिस के साथ मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सीआईएसएफ व पुलिस फोर्स ने शनिवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। साथ ही लोगों से निडर होकर मतदान करने और गड़बड़ी करने वालों की पुलिस को सूचना देने की अपील की।
निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने व क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए परशुरामपुर पुलिस ने सीआईएसएफ के जवानों के साथ परशुरामपुर कस्बा, सिकंदरपुर, चौरी, कोहराएं, बस्थनवा, मड़रिया, शृंगीनारी, गोपीनाथपुर में फ्लैग मार्च किया। लोगों से संवाद कर जनता को बेहतर कानून व्यवस्था के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर सीआईएसएफ जवानों के साथ परशुरामपुर एसओ आलोक कुमार सोनी तथा थाने के सिपाही तथा दरोगा भी शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
बस्ती। सीआईएसफ व पुलिस फोर्स ने महसो क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर अपील की कि लोग निडर होकर मतदान करें। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी के साथ पुलिस टीम व सीआईएसफ ने महसो चौराहा और राजा मैदान का भ्रमण किया। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि अपने मताधिकार व कर्तव्यों का पालन करते हुए चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी प्रकार का नियम विरुद्ध कृत्य पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप निरीक्षक विंध्याचल शर्मा, राममिलन पांडेय, दिनेश चंद्र मिश्रा, विजय कुमार गौतम ,कांस्टेबल साहब प्रसाद और विजय गुप्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed