फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five thousand policemen will vote through postal ballot in the range

Basti News: रेंज में पांच हजार पुलिसकर्मी करेंगे पोस्टल बैलेट से वोट

Sun, 21 Apr 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Five thousand policemen will vote through postal ballot in the range
मतदान के लिए पुलिस कर्मियों ने भरा फार्म 12 डी
विज्ञापन




वोट डालने के बाद आरओ के सामने होंगे हस्ताक्षर

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पांच हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से वोट डालने की अर्जी दी है। रेंज में 25 मई को मतदान होगा। उस दिन लगभग सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। उन्हें वोट डालने का वक्त नहीं मिलेगा। इसलिए पुलिस के आला अधिकारियों ने अपने कर्मियों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया है कि वह पोस्टल बैलेट से वोट दें।
इसके लिए फार्म 12 डी भर कर अर्जी दी है। इसमें पुलिस कर्मी का नाम, वह किस लोकसभा चुनाव क्षेत्र से आता है , उनका विधानसभा क्षेत्र कौन सा है। इस बात की जानकारी देनी है। वोटरलिस्ट में क्रमांक नंबर व कुछ और जरूरी सूचनाएं देनी हैं। साथ ही पोस्टल एड्रेस भी देना है जहां उन्हें चुनाव आयोग की तरफ से फार्म भेजा जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से बताए पोस्टल एड्रेस पर फार्म भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसमें पुलिसकर्मियों को बताया जाएगा कि उन्हें किस दिन, किस जगह आकर पोस्टल बैलेट से वोट डलना है। वह तारीख 25 मई नहीं होगी। पोस्टल बैलेट से वोट डालने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के सामने सिग्नेचर होंगे। वोट एक लिफाफे में बंद होगा। चार जून को जब मतगणना होगी, तो सबसे पहले पोस्टल बैलेट वाले वोटों की ही गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed