{"_id":"6727ca5d8a2b3738470b2474","slug":"five-thousand-participants-from-13-states-will-participate-in-basti-marathon-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126646-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती मैराथन में शामिल होंगे 13 राज्य के पांच हजार प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती मैराथन में शामिल होंगे 13 राज्य के पांच हजार प्रतिभागी
Mon, 04 Nov 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
सभी स्पोर्ट्स कॉलेज, स्टेडियम, स्कूल-कॉलेज को भेजा जा रहा आमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की पहचान बन चुका बस्ती मैराथन का आयोजन 17 नवंबर को होगा। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (एनएयू) के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस 13वें बस्ती मैराथन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी स्पोर्ट्स कॉलेज, जिले के विद्यालयों को न्योता भेजा जा चुका है। पिछले वर्ष यूपी के अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, गोवा, केरल सहित 10 राज्यों के कुल 3932 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई थी। इस बार 13 प्रदेश के पांच हजार से अधिक प्रतिभागियों के मैराथन में शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजक एनएयू के अध्यक्ष भावेश कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभागियों को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। अन्य इच्छुक प्रतिभागी 11 नवंबर से क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में संपर्क कर फार्म ले सकते हैं। इसमें 14 वर्ष से ऊपर महिला-पुरुष प्रतिभाग कर सकते हैं। एकीकरण एवं दौड़ शुरू करने का स्थान शास्त्री चौक बस्ती होगा।
प्रतिभागी कंपनीबाग, गांधीनगर होते हुए नेहरू तिराहा पहुंचेंगे। वहां से मालवीय रोड फव्वारा तिराहा होते हुए वापस शास्त्री चौक पर पहुंचेंगे। करीब 6.5 किमी की दूरी सबसे पहले तय करने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। 250 से ज्यादा वालंटियर व्यवस्था संभालेंगे। वर्ष 2012 में इसकी शुरुआत हुई थी तो सिर्फ डेढ़ सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसके बाद से दूसरे जनपदों के प्रतिभागी शामिल होने लगे। पिछले तीन-चार सालों से कई प्रदेश के प्रतिभागी इसमें शामिल होने लगे।
विज्ञापन
...
पिछले वर्षों से अलग होगी मैराथन
इस बार का मैराथन पिछले वर्षों में आयोजित मैराथन से कई मायने में अलग होगा। प्रोफोशनल धावकों के अलावा इस बार स्कूलों से प्रतिभागियों को अलग से पुरस्कृत किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा महिला-पुरुष प्रतिभागियों को भी अलग से मौका मिलेगा।
...
मालवीय रोड के गड्ढे बन सकते हैं मुसीबत
मालवीय रोड के गड्ढे धावकों की राह का रोड़ा बन सकते हैं। फव्वारा तिराहे से लेकर रोडवेज नेहरू तिराहे तक की सड़क बेहद जर्जर हो गई है। गड्ढों में रोड़े और राबिश डालने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। मैराथन के धावकों को इस गड्ढों से गुजरना आसान नहीं होगा।