फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five quintals of contaminated khoya destroyed, banned cephalite powder recovered

Basti News: पांच क्विंटल दूषित खोआ कराया नष्ट प्रतिबंधित सेफालाइट पाउडर बरामद

Mon, 02 Mar 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Five quintals of contaminated khoya destroyed, banned cephalite powder recovered
छापेमारी के दौरान बरामद हुआ सेफोलाइट पाउडर स्रोत विभाग
बस्ती। आगामी होली पर्व को देखते हुए डीएम कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध रविवार को भी अभियान चलाया। इस दौरान कुल पांच क्विंटल दूषित खोआ मिलने पर उसे नष्ट कराया। साथ ही 10 सैंपल एकत्र किए गए। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शाम को हड़िया स्थित एक बड़ी मिठाई फैक्टरी पर छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। यहां से प्रतिबंधित सेफालाइट पाउडर बरामद किया गया। इसके अलावा मिठाई में प्रयुक्त की जा रही कई और रसायनों व सामग्री का सैंपल भरा। एडीएम प्रतिपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक और फूड इंस्पेक्टर की ताबड़तोड़ इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली रही।
विज्ञापन

बताया गया कि यहां दो मिठाई दुकानों पर एडीएम के नेतृत्व में फूड विभाग की टीम ने की छापेमारी। मिठाइयों में प्रयुक्त होने वाले रसायनों और सामग्री का सैंपल लिया गया। बताया गया कि यहां छापेमारी के दौरान पांच क्विंटल खोआ बरामद कर नष्ट कराया गया। नारियल लड्डू मिला, उसका भी सैंपल भरा गया। विभाग के अनुसार, जो सेफालाइट पाउडर बरामद हुआ है, वह प्रतिबंधित है। जांच के दौरान पाउडर पर लाइसेंस नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी संचालन किस प्रयोग के लिए यह पाउडर का इस्तेमाल कर रहा था, इसके लिए उसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उसका सैंपल भी भरा गया है। इसके अलावा टीम ने रुधौली क्षेत्र से दूध और बर्फी के नमूने एकत्र किए। हर्रैया क्षेत्र में खोआ और भानपुर क्षेत्र में गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। विभाग के अनुसार कुल 10 सैंपल भरे गए।
छापेमारी के दौरान एडिशन एसपी श्यामकांत, जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार सिंह, चीफ फूड इंस्पेक्टर अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed