{"_id":"69138b3cd6581243910570bb","slug":"five-people-seriously-injured-in-two-road-accidents-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147500-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर-लकड़मंडी मार्ग पर मंगलवार की शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही दुर्घटनाओं में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है।
पहली घटना शाम करीब 5:30 बजे छेदियापारा मोड़ के पास हुई। इसमें रायपुर निवासी कांशीराम मौर्य (22) पुत्र मुनिजर मौर्य व उनके साथी विजय (20) पुत्र राजेंद्र की बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर एजाज अहमद पुत्र मोहम्मद कलाम, निवासी मदलिसी थाना रौनाही, जनपद अयोध्या सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने सभी को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
दूसरी दुर्घटना शाम करीब 6:10 बजे के आसपास छेदियापारा इंटर कॉलेज के पास हुई। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के वेरता गांव निवासी सुनील मिश्र (25) पुत्र जीवन नारायण व प्रदीप (22) पुत्र विश्वनाथ स्कूटी से सिकंदरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया।