फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five pamphlets illegal, chairs broken in anger

Basti News: पांच पर्चे अवैध, आक्रोश में तोड़ीं कुर्सियां

Sat, 12 Oct 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 12 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five pamphlets illegal, chairs broken in anger
संवाद न्यूज एजेंसी बभनान (बस्ती)। सहकारी गन्ना समिति चुनाव बभनान में डायरेक्टर पद के नामांकन पत्रों की जांच में शुक्रवार को पांच नामांकन पत्र अवैध व 18 वैध पाए गए।
विज्ञापन

इससे नौ डायरेक्टर सीटों के सापेक्ष पांच डायरेक्टर का निर्विरोध निर्वाचिन तय हो गया है। वहीं पर्चा खारिज होने पर कुछ दावेदारों ने समिति परिसर में हंगामा किया और कुर्सियां तोड़ डालीं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो को शांत कराया। पर्चा खारिज होने के बाद आवेदकों ने आरोप लगाया कि आरओ को शाम पांच बजे तक समिति पर रहना चाहिए था। मगर, वह पहले ही चले गए। सहकारी गन्ना समिति बभनान में नौ निर्वाचन क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें निर्वाचन क्षेत्र गोपीनाथपुर में एक पर्चा वैध व एक अवैध पाया गया। ढढौवा मेहनिया में एक वैध व दो नामांकन पत्र अवैध मिले। बहिराडीहा में एक पर्चा वैध व एक अवैध पाया गया। बीरपुर में दाखिल पांचों नामांकन पत्र वैध पाए गए। बेलवरिया जंगल में दो, भटहा जंगल दो, महाराजगंज में चार दाखिल सभी परिचय वैध पाए गए।
महुआपार में एक वैध व एक अवैध नामांकन पत्र पाया गया। मुरली निर्वाचन क्षेत्र में एक दाखिले के सापेक्ष एक पर्चा वैध पाया गया। कुल दाखिल 23 नामांकन पत्र में 18 वैध और पांच अवैध पाए गए।

इस बाबत सहकारी गन्ना समिति बभनान के निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि नियम संगत तरीके से अवैध पाए गए नामांकन पत्रों को खारिज किया गया है। वैध और अवैध नामांकन पत्रों की सूची समिति परिसर में चस्पा कर दी गई है। बभनान गन्ना समिति के सचिव देवस्वरूप शुक्ला ने बताया कि कुछ लोग सूची देखने के बाद हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed