{"_id":"6409660c401150c705055c57","slug":"five-killed-in-two-road-accidents-in-basti-district-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती जिले में दो सड़क हादसों में पांच की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती जिले में दो सड़क हादसों में पांच की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 09 Mar 2023 10:22 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:22 AM IST
सार
बस्ती जिले में दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। वाल्टरगंज थाने के बरहुवा गांव के पास दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हो गई है। जिसमें एक सुधांशु मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी कनेथू थाना सोनहा बस्ती, दूसरा सूरज 21 पुत्र मुरली निवासी गुलजार पुरवा थाना गोंडा और तीसरा जियालाल 32 पुत्र कन्हैयालाल निवासी पुरानी बाजार तुलसीपुर बलरामपुर शामिल है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुधांशु मिश्रा निवासी कनेथू थाना सोनहा की माता कैली अस्पताल में आशा हैं। एक प्रसव के लिए अस्पताल गई थी। बुधवार की रात उनका बेटा उन्हें लाने जा रहा था। रास्ते में बरहुवा के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। थानेदार नारायण लाल ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार तीनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना में पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो की मौत हो गई। कलवारी थानाक्षेत्र के शिव चौराहे के पास पिकअप व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें पल्सर सवार आशीष मिश्रा पुत्र आलोक मिश्रा उम्र 17 वर्ष निवासी कटरा बाईपास डमरूआ थाना कोतवाली, प्रेम पांडेय पुत्र चंद्रबली पांडे उम्र 22 वर्ष निवासी भानपुर बाबू थाना सोनहा, अभिषेक पुत्र महेंद्र 22 वर्ष निवासी कटरा थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कलवारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर डॉक्टरों ने आशीष मिश्रा पुत्र आलोक मिश्रा उम्र 17 वर्ष निवासी कटरा बाईपास डमरूआ थाना कोतवाली, प्रेम पांडेय पुत्र चंद्रबली पांडे उम्र 22 वर्ष निवासी भानपुर बाबू थाना सोनहा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अभिषेक पुत्र महेंद्र 22 वर्ष निवासी कटरा थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कलवारी पुलिस ने बताया घटना में दोनों की मौत हो गई है। तीसरे की इलाज गोरखपुर में चल रहा है। वही पिकअप व पल्सर बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।