फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five killed in two road accidents in Basti district

Basti News: बस्ती जिले में दो सड़क हादसों में पांच की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 09 Mar 2023 10:22 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

बस्ती जिले में दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Five killed in two road accidents in Basti district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। वाल्टरगंज थाने के बरहुवा गांव के पास दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हो गई है। जिसमें एक सुधांशु मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी कनेथू थाना सोनहा बस्ती, दूसरा सूरज 21 पुत्र मुरली निवासी गुलजार पुरवा थाना गोंडा और तीसरा जियालाल 32 पुत्र कन्हैयालाल निवासी पुरानी बाजार तुलसीपुर बलरामपुर शामिल है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुधांशु मिश्रा निवासी कनेथू थाना सोनहा की माता कैली अस्पताल में आशा हैं। एक प्रसव के लिए अस्पताल गई थी। बुधवार की रात उनका बेटा उन्हें लाने जा रहा था। रास्ते में बरहुवा के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। थानेदार नारायण लाल ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार तीनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


 वहीं दूसरी घटना में पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो की मौत हो गई। कलवारी थानाक्षेत्र के शिव चौराहे के पास पिकअप व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें पल्सर सवार आशीष मिश्रा पुत्र आलोक मिश्रा उम्र 17 वर्ष निवासी कटरा बाईपास डमरूआ थाना कोतवाली, प्रेम पांडेय पुत्र चंद्रबली पांडे उम्र 22 वर्ष निवासी भानपुर बाबू थाना सोनहा, अभिषेक पुत्र महेंद्र 22 वर्ष निवासी कटरा थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कलवारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर डॉक्टरों ने आशीष मिश्रा पुत्र आलोक मिश्रा उम्र 17 वर्ष निवासी कटरा बाईपास डमरूआ थाना कोतवाली, प्रेम पांडेय पुत्र चंद्रबली पांडे उम्र 22 वर्ष निवासी भानपुर बाबू थाना सोनहा को मृत घोषित कर दिया।


वहीं अभिषेक पुत्र महेंद्र 22 वर्ष निवासी कटरा थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कलवारी पुलिस ने बताया घटना में दोनों की मौत हो गई है। तीसरे की इलाज गोरखपुर में चल रहा है। वही पिकअप व पल्सर बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed