फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five including three women found corona infected

Basti News: तीन महिलाओं समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Apr 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Five including three women found corona infected
बस्ती। कोरोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे जिले में बढ़ रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी तीन महिला समेत पांच संक्रमित मिले हैं। मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। अब तक जिले में 16 एक्टिव केस रह गए हैं। 12 संक्रमित निगेटिव हो गए हैं। कोरोना जांच के लिए 184 नमूना लिया गया है। जबकि आरटीपीसीआर के 570 नमूना एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए आई तीन महिलाओं की एंटीजन जांच हुई, जिसमें वे सभी संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा दो अन्य की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी के साथ जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र के अनुसार कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन बस्ती समेत सभी सीएचसी-पीएचसी पर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच हो रही है। जिला महिला अस्पताल में रोजाना 50 से 60 सैंपल लिए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में भी सैंपलिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांऊघाट के ग्राम करही की एक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया कि गुरुवार को वह जिला महिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के लिए गई थी। यहां एंटीजन जांच हुई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सीएचसी सांऊघाट की टीम गांव में पहुंची। संक्रमित महिला के घर के आसपास के लोगों की भी सैंपलिंग कराई गई। सीएचसी के भानुप्रताप मणि ने कहा कि एलटी विजय कुमार, एलटी अभिषेक कुमार शुक्ल, मो. सलीम गांव में गए थे। संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले परिवार के सभी सदस्यों और घर के आसपास रहने वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया।

------
2 लाख ने दूसरी डोज तो 8 लाख ने नहीं ली बूस्टर
बस्ती। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के बाद अब वैक्सीन लेने वालों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। जिले में 22 लाख लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी, जबकि दो लाख लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली। जबकि 8 लाख से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई हे। यह जानकारी सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने दी है। बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गाइड लाइन का पालन जरूर करें। यदि किसी ने एक भी डोज नहीं लगवाई है तो उसे विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना गाइड लाइन का प्रयोग कर वह खुद को सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed