फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five houses, seven bigha wheat burns

पांच घर, सात बीघा गेहूं जला

Fri, 14 Apr 2017 11:26 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five houses, seven bigha wheat burns
फसल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
 तेज हवाओं के बीच लगी आग से पांच घर और सात बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ये घटनाएं कुदरहा क्षेत्र के पिपरपाती ऐहतमाली और विक्रमजोत के केशवपुर में हुईं।
विज्ञापन

 कुदरहा प्रतिनिधि के मुताबिक पिपरपाती ऐहतमाली में अचानक आग लग गई जिससे छप्पर के पांच घरों की गृहस्थी राख हो गई। अनाज सहित सभी सामान जल गए। गांववालों का कहना है कि अचानक राम चेत का छप्पर का घर जलने लगा जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने सुमेर, सुरसती, पूजा और ग्रीस चन्द्र के घर को अपने चपेट में ले ली। आग की उठती लपटों के कारण घरों में रखा सामान निकालने में लोग असफल रहे। इससे घरेलू समान जल गया। खेतों का अनाज भी कटाई के बाद घरों में आ गया था जिससे ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक केशवपुर गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की मड़ाई ट्रैक्टर से की जा रही थी। मड़ाई के समय ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से रामशरन गुप्ता पुत्र नवमी की सात बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई। आग को बढ़ता देख गांव वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर खुद बुझाने की मशक्कत करते रहे। दमकल पहुंचने पर तेजी से सीवान में फैल रही आग को काबू पाया जा सका। पुलिस चौकी प्रभारी दुर्गाप्रसाद व लेखपाल कपिलमुनि ने मौके पर पहुंच आर्थिक क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed