{"_id":"6a5a8346df2f5383b3009ee7","slug":"five-arrested-including-two-gangsters-in-an-encounter-basti-news-c-207-1-bst1006-162529-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुठभेड़ में दो गैंगस्टर समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुठभेड़ में दो गैंगस्टर समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
अंतरजनपदीय चोरों का गैंग गिरफ्तार। स्रोत- पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अंतरजनपदीय चोरों के एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सीतापुर जिले के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी गैंगस्टर भी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 7.50 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 32,200 रुपये नकद, 315 बोर का एक अवैध तमंचा, कारतूस व दो बाइक बरामद की हैं।
पुलिस लाइंस सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि हर्रैया थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध बदमाश हर्रैया-बभनान मार्ग पर मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो दो आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इस बीच एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
घायल की पहचान सुजीत पासी निवासी सिंहपुर, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। मौके से जगतू चौहान निवासी सरजूपुरवा, थाना सकरन, सर्वेश चौहान निवासी लोनियापुरवा, थाना विसवां, रामजी चौरसिया निवासी कुरसंडा, थाना कमलापुर और सुधाकर निवासी सरजूपुरवा, थाना सकरन, जनपद सीतापुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी चोरी की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
बरामदगी में 33 ग्राम सोने और 1.20 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 32,200 रुपये नकद, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, सब्बल और अन्य चोरी के उपकरण शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हर्रैया, दुबौलिया, कप्तानगंज और गौर थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
सभी आरोपियों के खिलाफ हर्रैया थाने में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसपी ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में बदल लेते थे हुलिया : एसपी ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पहचान छिपाने के लिए सदस्य लगातार ठिकाना बदलते रहते थे। वे मजदूरी के बहाने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पहले गांवों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में कपड़े बदलकर कई घरों को निशाना बनाते थे। वारदात के तुरंत बाद 100 से 200 किलोमीटर दूर दूसरा ठिकाना बना लेते थे, ताकि पुलिस उनतक न पहुंच सके।
चोरी से मिले रुपये से आरोपी लग्जरी शौक पूरे करते थे। रामजी चौरसिया के खिलाफ सीतापुर और हरदोई के विभिन्न थानों में करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट का भी आरोपी है। मुठभेड़ में घायल सुजीत पासी पर भी गैंगस्टर एक्ट सहित 16 मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं जगतू चौहान के खिलाफ सीतापुर और लखीमपुर खीरी के विभिन्न थानों में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में हर्रैया थानाध्यक्ष संजय कुमार, स्वाट/सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।