{"_id":"63f74a339dec4b18530ab08c","slug":"fishries-department-scheme-basti-news-c-7-1-64315-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मछली पालन के लिए 112 व बीज बैंक के लिए 3 तालाब चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मछली पालन के लिए 112 व बीज बैंक के लिए 3 तालाब चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जिले में मत्स्य पालन के लिए 112 तथा मत्स्य बीज बैंक के लिए 3 तालाबों का चयन किया गया है। मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने इसका अनुमोदन किया है। यह अनुमोदन बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभिकरण की बैठक में हुआ है।
बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी प्रस्ताव विभाग में भेजने का निर्देश दिया है। बैठक में बताया गया कि जनपद की सभी नदियों में मछली पालन के लिए मछुआ समुदाय के लोगों को पट्टा आवंटित करें। नदियों का पट्टा आवंटन मत्स्य विभाग करेगाा। डीएम ने सीडीओ/उपाध्यक्ष, मत्स्य विकास अभिकरण को निर्देश दिया कि वन विभाग के साथ बैठक करके नए शासनादेश के अनुसार नदियों का पट्टा आवंटन कराएं।
उपायुक्त एनआरएलएम को दिया कि मछुआ समुदाय की महिलाओं का स्वयं सहायता समूह गठित कराकर मत्स्य पालन के लिए तालाबों का पट्टा आवंटित कराएं। साथ ही उन्हें लखपति महिला योजना के अंतर्गत शामिल कराएं। जिले में मत्स्य पालन की काफी संभावना है, इसे क्षेत्र का विस्तार करके पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि तहसील अंतर्गत ग्राम समाज की तालाबों की सूची तैयार करें। उनका मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटित करें। सीआरओ नीता यादव ने बताया कि जिले में कुल 9079 तालाब हैं, जिसमें से 1345 का दस साल के लिए मत्स्य पालन का पट्टा आवंटित कर दिया गया है। बताया कि मत्स्य पालन के लिए 5275 तालाब विभिन्न कारणों से अनुपयुक्त हैं। एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने बताया कि 27 फरवरी एवं 2 मार्च को तथा भानपुर के एसडीएम अतुल आनंद ने बताया कि 1, 3 एवं 6 मार्च को मत्स्य पालन पट्टा शिविर का आयोजन किया गया है।
बैठक का संचालन प्रभारी मत्स्य पालक अभिकरण संदीप वर्मा ने किया। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद, एसडीएम आनंद श्रीनेत तथा गुलाबचंद, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।