{"_id":"5ee3a6868ebc3e42fa48d3ba","slug":"firing-on-shop-in-basti-basti-news-gkp3544736151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर फायरिंग कर फैलाई दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों पर फायरिंग कर फैलाई दहशत
हर्रैया (बस्ती)। नगर पंचायत मुख्यालय से कासियापुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बृहस्पतिवार की रात सवा नौ बजे से पौने दस बजे के बीच तीन दुकानों के सामने गोली दागने से क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस पूरी रात इसे लेकर भागदौड़ करती रही लेकिन नतीजा शून्य रहा।
पहली घटना मोतीपुरवा के पास की एक किराने की दुकान पर हुई, जहां काउंटर पर छर्रे लगे। तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने भागते समय बेलारी निवासी रामरूप की खाद की दुकान के सामने भी हवाई फायरिंग की। मोतीपुरवा निवासी केशव कुमार शुक्ला की चौराहे पर किराने की दुकान है। गुरुवार रात करीब 09:15 बजे दुकान पर चार पांच लोग मौजूद थे।
गोली की आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। वहां से भागे समय रास्ते की एक बंद पड़ी दुकान के सामने भी फायरिंग की सूचना है। थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि फायरिंग करने वालों की मंशा दहशत फैलाने की प्रतीत होती है। उनका पता लगाया जा रहा है।