{"_id":"67228020a71a412bfa0ff774","slug":"fire-prevention-arrangements-at-firecracker-shops-are-inadequate-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126560-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पटाखा की दुकानों पर आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पटाखा की दुकानों पर आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी
Thu, 31 Oct 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने किया निरीक्षण
सोनहा। अग्निशमन विभाग की टीम ने भानपुर, सोनहा, भिरिया कस्बे में निरीक्षण किया। भानपुर में कुछ दुकानों पर पानी व बाल्टी में रखा बालू तो दिखा, मगर अग्निशमन यंत्र कुछ दुकानों पर नहीं दिखा।
अग्निशमन यंत्र भी कम मात्रा में मौजूद मिले। बाजार में खरीदारी करने आए आशुतोष सिंह ने बताया कि पटाखा की दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। यदि आग लग जाए तो उस पर काबू पाना आसान नहीं होगा।
प्रणव प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाल्टी में रखे पानी से आग पर काबू पाना बहुत ही मुश्किल है। गोरखनाथ गुप्ता ने बताया कि पानी को ज्यादा मात्रा में रखा जाए या फिर नजदीक में ईंजन व बोरिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। अग्निशमन अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्र ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में बालू, पानी व अग्निशमन यंत्र दुकान पर मौजूद रहे। संवाद