फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire in transformer causes chaos, power outage

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग से मची अफरातफरी, बिजली गुल

Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in transformer causes chaos, power outage
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा ओझा गांव में ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली कटवाकर आग बुझाई। ट्रांसफार्मर जलने से 20 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कप्तानगंज ब्लॉक के गड़हा ओझा गांव में एकडंगवा (पदमापुर) उपकेंद्र से आपूर्ति होती हैं। मंगलवार की शाम को गांव के पूरब लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर का तेल गिरने लगा, जिससे कुछ ही देर में आग भड़क उठी। आसपास के गांवों के लोग जुट गए और बिजली कटवाकर आग बुझाने लगे। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गांव के सर्वेश ओझा,जीतू ओझा, मनीष दुबे ने बताया कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रही थी। उसे ठीक करने के लिए कई बार बिजली कर्मियों से कहा गया लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर जलने से 20 घरों की बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। गर्मी से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जेई आशीष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली जाते ही अंधेरे में डूब जाता है डाकघर
सल्टौआ। उपडाकघर में बिजली कटते ही कार्यालय में अंधेरा छा जाता है और सारे कार्य ठप हो जाते हैं। इससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राहकों का कहना है कि बिजली न रहने पर डाक विभाग के सारे कार्य प्रभावित हो जाते हैं। स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री समेत जमा निकासी नहीं हो पाती है। यह समस्या आए दिन हो रही है, लेकिन विभाग वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रहा है। आए दिन बिजली कट जाने से पोस्ट ऑफिस से डाक का उठान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पोस्ट मास्टर मनोज कुमार का कहना है इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed