फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fire in sugarcane crop

Basti News: गन्ने की फसल में लगी आग

Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
fire in sugarcane crop
टिनिच (बस्ती)। गौर थानांतर्गत टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र के साड़ीकल्प गांव में अज्ञात कारण से आग लगने से डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इससे आसपास के खेतों में लगी गन्ने व धान की फसल जलने से बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, साड़ी कल्प गांव निवासी राजेंद्र सिंह का टिनिच बुध बाजार के पीछे खेत है। सोमवार दोपहर में अज्ञात कारणों से अचानक गन्ने की फसल में आग लग गई। धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। आसपास के खेतों में गन्ने व धान की फसल होने के कारण आग फैलने का खतरा भी बना हुआ था। ग्रामीणों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed