{"_id":"68069a801b5843067a0abd19","slug":"fire-fighting-arrangements-in-womens-hospital-are-inadequate-basti-news-c-207-1-bst1001-135339-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला अस्पताल में फायर फाइटिंग के इंतजाम नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला अस्पताल में फायर फाइटिंग के इंतजाम नाकाफी
Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अग्निसुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निकांड से बचाव के उद्देश्य से सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में मॉक डि्रल का आयोजन हुआ। इस दौरान अग्निकांड के समय बचाव कार्य किए जाने के तौर तरीके बताए गए। अधिकारियों, कर्मचारियों ने आग से बचाव के उपलब्ध संसाधनों की भी पड़ताल की। अस्पताल में फायर फाइटिंग सुविधा अपूर्ण मिली।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्र नाथ के नेतृत्व में टीम दोपहर में महिला अस्पताल पहुंची। इस दौरान मॉकड्रिल शुरू किया गया। अस्पताल में मौजूद स्टॉफ को आग लगने पर तत्काल बचाव करने के तौर तरीके सुझाए गए।
अग्निशमन यंत्रों को संचालित करने के तरीके भी बताए गए। कहा कि अग्निकांड के समय घबराने के बजाय सावधानी पूर्वक बचाव कार्य किया जाए तो इस पर कुछ ही देर में काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
जागरूक लोग आगे आकर बड़ी अनहोनी टाल सकते हैं। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया अस्पताल में फायर फाइटिंग सुविधा अभी अपूर्ण हैं। इसे संसाधनों से लैस करा दिया जाएगा।
स्टाफ नर्स, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को बचाव कार्य के लिए जागरूक किया गया। डॉ. संतोष मौर्य, डॉ. तैय्यब अंसारी, राकेश पांडेय, बबिता मिश्रा, शशि चौधरी, आकांक्षा, पूजा भारती, निशा सिंह आदि मौजूद रहे।