फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire burn 200 homes

महुआपार में 24 घंटे बाद भी तपिश बरकरार

Wed, 26 Apr 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 26 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में मंगलवार को दोपहर ढाई बजे लगी आग की तपिश बुधवार को भी बरकरार रही। धधकती आग तो बुझ गई, मगर राख से उठ रहा धुंआ और चारो ओर जले मकानों के अवशेष हर किसी के रोंगटे खड़े कर रहे हैं। इस हादसे में 80-80 घर घोसियाना व शेखाना टोला के तो साठ घर केवटाही टोला के आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने का अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, मगर जितने मुंह उतनी बातें सामने आ रही हैं। कोई शफीक उर्फ नाटे के घर से आग की बात कर रहा है तो शफीक इससे साफ इंकार करते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर दोपहर 2.30 बजे गांव के पश्चिम में बसे शफीक अहमद उर्फ नाटे के घर से आग की लपटे उठने लगीं। जब तक लोग समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक आग ने दो सौ घरों को अपनी जद मे ले लिया। इन घरों में रहने वालों ने मंगलवार की रात आसमान के नीचे बिताया। अब तक उनके रहने की व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर नहीं की जा सकी है। 
विज्ञापन

 
मजनू,  नसीरुल्लाह,  गुलफान,  रमजान, इमरान, इलफान ने बताया कि पूरी रात दहशत में और आग बुझाने में बीत गई। अनाज भूसे और अन्य सामान से सुबह दस बजे तक धुआं निकलता रहा। फायर सर्विस के एसीपी चालक राम चन्दर यादव ने बताया कि गांव में तालाब, बोरिंग आदि की कमी होने से आग बुझाने में बड़ी समस्या हुई। दो दमकल बस्ती से व एक गाड़ी कलवारी से पूरी रात आग बुझाने में लगी रही। कलवारी के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी रात बचाव कार्य में मुस्तैदी से लगी रही। आग की विभीषिका अपना सब कुछ गवां लोगों के घर सुबह से ही रिश्तेदारों के अलावा आसपास के ग्रामीणों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के लिए तमाम हाथ उठे। मंगलवार की रात प्रधान और कोटेदार के सहयोग से पीड़ितों को भोजन कराया गया। बुधवार की सुबह कई लोगों ने अग्नि पीड़ितों को नाश्ता दिया। अंबेडकर नगर के मुबारकपुर से लोग ट्राली में खाना लाकर अग्नि पीड़ितों में बांटा। प्रधान इरशाद ने कहा कि जब तक पुख्ता इंतजाम नहीं हो जाता तब तक सबके भोजन की व्यवस्था किया जाती रहेगी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अवधेश कुमार ने पीड़ितों को अपनी तरफ से पांच कुंतल गेहूं व पांच कुंतल चावल देने की  घोषणा की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed