फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out in sugarcane field due to unknown reason

Basti News: गन्ने के खेत में अज्ञात कारण से लगी आग

Tue, 07 Jan 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in sugarcane field due to unknown reason
बभनान। कस्बे के पटेल नगर वार्ड के सिवान में गन्ने के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर डायल 112 व बभनान चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर तीन बजे पटेल नगर वार्ड में बटाईदार श्रीकृष्ण के गन्ने के खेत में आग के लपेटे निकालनी शुरू हुईं। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर बाद डायल 112 के जवान व चौकी प्रभारी बभनान अपनी टीम के साथ पहुंच गए। गन्ने के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कराई गई। कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। चौकी प्रभारी अनंत मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया गया। करी एक बीघा गन्ने की फसल जल गई है। आग कैसे लगी, यह पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed