फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out at eight places

Basti News: आठ जगह लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

Thu, 20 Apr 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at eight places
बस्ती। तेज पछुआ हवा के बीच बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से कई रिहाइशी छप्पर, गन्ने की फसल, गेहूं-भूसा, बाग के पेड़ आदि जलकर राख हो गए। इसमें सोनहा थाने के भानपुर के तिरंगा तिराहे, राम नगर पड़ाव, लालगंज के कचनी, रमपुरवा, नगर बाजार के पिलाई, मुंडेरवा के खीरीहवा, कुरियार, पड़ियापार आदि गांवों में घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

पछुआ हवा के बीच आग लगने से टीनशेड में रखा गेहूं, भूसा जला
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कंचनी सिवान से लगी आग से सौ बीघा डंठल जल गया। पछुआ हवा तेज होने से आग रमपुरवा गांव में पहुंच गई। कई किसानों का गन्ना व फूस की घारी व टीन शेड में रखा गेहूं, भूसा राख हो गया। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक घंटे बाद दमकल आया। राजेश चौधरी ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंपों से आग बुझाई गई। घटना में रमपुरवा गांव निवासी शेषराम चौधरी, रामकेश व राम चेत का गन्ना, राम सूरत, राजित राम, राधेश्याम, रामशंकर, अर्जुन, विंदा देवी, ठाकुर दीन, राम सुरेश गुप्ता, मगरुर गुप्ता, बहादुर आदि का भूसा व गेहूं जल गया।
विज्ञापन

छह रिहायशी छप्पर, दो बीघा गन्ना, चरनी जलकर राख
महादेवा। बुधवार दिन में दो अलग-अलग जगह आग लगने से रिहायशी छप्पर, चरनी व दो बीघा गन्ने की पेड़ी राख हो गई। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार पड़ियापार के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लगने से जगदीश व गिरिजेश का दो बीघा गन्ने की पेड़ी जल गई। साथ ही आग बुझाने के लिए लगाया डिलीवरी पाइप भी जल गया। दोनों गांव के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दूसरी ओर लालगंज थाना क्षेत्र के खीरीहिवा गांव में दोपहर करीब 12 बजे छह रिहायशी छप्पर तथा दो चरनी जल गई। वहां के साजिद के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आग देखते ही देखते लड्डन, भोला, जमशेद, मजिबुल्लाह, आसमा खातून, रिहायशी छप्पर व दो अन्य चन्नी जलकर राख हो गए। छप्पर में रखी चारपाई, तख्त, कपड़े, साइकिल, अनाज, भूसा राख हो गया। पशुओं को किसी तरह बचा लिया गया। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग बाल्टी आदि लेकर दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed