फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire breaks out in whistle of Gidhee power house

Basti News: गिदही बिजली घर की सीटी में लगी आग

Thu, 30 May 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in whistle of Gidhee power house
गिदही पावर हाउस में लगी आग।
घंटे भर बाधित रही शहर की आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। गिदही स्थित 220 केवी के सीटी में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे भौखरी से गिदही आने वाली 220 केवी लाइन से आपूर्ति ठप हो गई। करीब घंटेभर की मेहनत के बाद अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दोबारा आपूर्ति सामान्य किया।

आग लगने के बाद शहर के छह और आठ देहात के उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। आग दोपहर 12:43 बजे लगी। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 10 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दोपहर 1:10 मिनट पर आपूर्ति सामान्य की गई। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अरविंद कुमार ने बताया कि भौखरी से गिदही बिजलीघर में आने वाली लाइन में लगी सीटी ओवरलोडिंग के कारण जल गई। इससे शहर के छह और सल्टौआ, नगर बाजार, महसों सहित आठ ग्रामीण उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गिदही उपकेंद्र को बस्ती टांडा व बस्ती-बांसी लाइन से जोड़कर आपूर्ति सामान्य की गई है। जली हुई सीटी की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed