{"_id":"684c7680570b8eb8eb0bbd45","slug":"fire-breaks-out-in-chips-warehouse-goods-turn-into-ashes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138306-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चिप्स गोदाम में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चिप्स गोदाम में लगी आग, सामान राख
Sat, 14 Jun 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
गौर। पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग पर सुजिया चौराहे के पास स्थित चिप्स के गोदाम में आग लग गई। उसमें रखा लाखों का सामान जलने की बात कही जा रही है।
कस्बे के निवासी विमल कसौधन ने पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग पर सुजिया चौराहे के पास गोदाम बना रखा है। जहां वह कई कंपनियों के चिप्स व बच्चों के खाने पीने का सामान भारी मात्रा में रखते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे के आसपास अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते की आग भीषण रूप ले लिया। गोदाम में रखा चिप्स व बच्चों के खाने पीने के सारे सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड और डायल 112 पुलिस को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले लोगों ने अपने स्तर से आग को बुझा लिए।
मलिक विमल कसौधन फूट-फूट कर रोने लगा और वह बेहोश हो गया। लोगों ने बताया कि विमल गौर बाजार में दुकान चलाता है और सुजिया चौराहे पर गोदाम बना रखा है। संवाद