फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered in attempted murder case.

Basti News: हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in attempted murder case.
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चिकवा टोला की रहने वाली नबेना खातून ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अजहरुल हक रविवार को अपने आंटी के बेटे हिदायत व दोनों बहन राना उस्मानी व मिस्बा उस्मानी के साथ कार से घर जा रहा था। शहर के कटेश्वरपार्क के पास पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षीगण उसकी कार को रोककर बेटे को उतारकर उस पर जानलेवा हमला कर दिए। बेटे की हत्या के उद्देश्य से धारदार हथियार व डंडे से मारा पीटा गया। जिससे बेटे का सिर फट गया। विपक्षी हिदायत का गला प्लॉस्टिक के तार से कस दिए थे। बेटियों के साथ अश्लीलता भी की गई। पुलिस ने अज्जू उर्फ अयाज निवासी मिल्लतनगर, थाना कोतवाली, सलमान निवासी दरिया खां, सद्दाम निवासी मिल्लतनगर एवं अन्य 10- 12 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष से शिफा निवासी दरिया खां की तहरीर पर अजहरूल हक, असस्फरूल उर्फ प्रिंस, राना उस्मानी, मिस्बा उस्मानी के खिलाफ भी मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed