फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered against youth and unknown policemen

Basti News: युवक और अज्ञात पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against youth and unknown policemen
नवाबगंज। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक युवक और कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि जमीन के बैनामे के बाद पुलिस की मिलीभगत से 17 लाख रुपये की जबरन वसूली की गई।
विज्ञापन

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी अकरामउल्ला ने न्यायालय में अर्जी दाखिल की। इसमें बताया कि उनके भाई की पत्नी शरीफुलनिशा व नाजिया तथा भाई अहमद उल्ला और एहसान उल्ला के नाम नवाबगंज के सरायहर्रा गांव में जमीन थी। इस जमीन की बिक्री के लिए कनकपुर निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विपिन से 35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। 10 लाख रुपये बयाना मिला और पांच लाख चार हजार रुपये भाभी के खाते में ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

जून 2024 में शरीफुलनिशा और नाजिया ने राघवेंद्र के पक्ष में बैनामा कर दिया। शेष 20 लाख रुपये राघवेंद्र ने हैदराबाद निवासी उनके परिचित अजीज अहमद के खाते में जमा किए। इसके बाद अगस्त 2024 में अहमद उल्ला व एहसान उल्ला ने भी अपने हिस्से की जमीन का बैनामा कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed