फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged in case of assault over money dispute

Basti News: रुपये के विवाद में मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of assault over money dispute
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के त्रिलोपुर तिवारी गांव में रुपये के लेन-देन में दबंगों ने 18 जनवरी को एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट की। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण ने घायलावस्था में उसे सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हर्रैया पुलिस ने त्रिलोकपुर तिवारी निवासी पीड़िता कृष्ण नंदनी पत्नी राम प्रकाश निवासी की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनके देवर आदित्य एक साल पहले गांव के ही प्रेमशंकर को कर्ज के रूप में एक लाख रुपये दिए थे। कई बार मांगने के बावजूद जब रुपये वापस नहीं किया तो 18 जनवरी 2026 को फोन पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद प्रेमशंकर व प्रेम शंकर के तीन भाई, महेंद्र, रविशंकर, तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज व धमकी देने लगे। आरोपियों ने देवर आदित्य पर लोहे के रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाकर आदित्य घर से बाहर भागा तो आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया और घर के बाहर खड़ी तीन बाइक में तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed