फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged for beating up delivery boy

Basti News: डिलीवरी ब्वॉय को मारने पीटने पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 31 May 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for beating up delivery boy
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय को मारने पीटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया खास के रहने वाले सचिन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह एक कुरिअर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है। 22 मई की सुबह 10 बजे शहर के स्काउट भवन तुरकहिया स्थित सुरैया के घर पर पार्सल देने गया था। घर पर माैजूद मो. अहमद मलिक पार्सल लेने के कुछ देर बाद वापस आया और जबरन रुपये वापस मांगने लगा। उसने जब पार्सल ऑनलाइन निरस्त करने को कहा तो उसने ने गाली देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो बनाने के दौरान उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने मो. अहमद मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed