फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR against protesters blocking Malviya Marg

Basti News: मालवीय मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने वालों पर एफआईआर

Mon, 14 Apr 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 14 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
FIR against protesters blocking Malviya Marg
बस्ती। मकान के विवाद में मालवीय मार्ग पर जाम करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली के एसआई विश्वमोहन राय ने तहरीर दी है कि शनिवार को हनुमान काॅलोनी मोड़ रौता चौराहा के तरफ जाने वाले मार्ग पर कांग्रेस नेता नोमान अहमद ने कुछ महिलाओं को भड़काकर सड़क पर बैठा दिया।
उन्होंने अपने भूमि विवाद के मामले में लाभ के लिए लगातार धरना देने की बात कही। सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। रोड पर कई लोगों को अस्पताल व कचहरी जाने के लिए पब्लिक को असुविधा का सामना करना पड़ा। नोमान अहमद व अन्य ने विधि विरुद्ध जमाव करते हुए राहगीरों को आगे जाने से रोका। उनकी तहरीर पर नोमान अहमद निवासी बभनगावां, गीता चौधरी, लक्ष्मी पांडेय, ममता यादव, कुसुमलता के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, परशुरामपुर पुलिस ने गोपीनाथपुर में सड़क हादसे में गत 9 अप्रैल को एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वेदीपुर में सड़क पर जाम लगा दिया था। थाने के एसआई अभयनंदन सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सड़क को जाम करके पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की गई। इसके कारण दुकानों को बंद करके लोग घरों को चले गए। एसडीएस व सीओ ने सड़क खाली करने के लिए आदेशित किया, लेकिन नहीं मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मार्ग परसा से परशुरामपुर मार्ग को बाधित कर दिया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। उनके तहरीर पर थाने में रामसुभावन निवासी सैजलपुर थाना छपिया गोंडा, अमरजीत चौधरी, सुनील वर्मा निवासी सलेपुर पांडेय थाना परसरामपुर, धर्मेंद्र निवासी बटिनिया थाना परसरामपुर, राजू मिश्रा निवासी मोहम्मदपुर, राहुल वर्मा निवासी कर्मी पट्टी, बृजेश निवासी गोपीनाथपुर समेत 22 नामजद और 30- 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed