फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR against 50 villagers for blocking the road

Basti News: मार्ग जाम करने पर 50 ग्रामीणों पर एफआईआर

Mon, 06 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
FIR against 50 villagers for blocking the road
संवाद न्यूज एजेंसी पैकोलिया (बस्ती)। बभनान-हर्रैया मार्ग पर शव रखकर आवागमन को ठप करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 50 ग्रामीणों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक राजेंद्र यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दो जनवरी की रात करीब 10 बजे अगया बुजुर्ग मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत में साहुल यादव पुत्र समय यादव निवासी भटहा जंगल थाना क्षेत्र गौर यादव पुरवा मोड़ पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद परिजन शव को घर ले आए और दूसरे दिन सुबह बभनान-हर्रैया मार्ग पर रामसहाय, सौरभ चौहान, विशाल चौहान, राज यादव उर्फ बादशाह, आशा देवी, संगमवती आदि ने मृतक के परिजनों को भड़का कर 30-40 महिला-पुरुष समर्थकों के साथ अगया बुजुर्ग मोड़ पर शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुचित मांगों को लेकर आवागमन को ठप कर दिया था। इससे लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा था।
दुर्घटना के मामले में मृतक के पिता समय यादव की तहरीर पर पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि विवेचना कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed