फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   finance minister pankaj chaudhary news

सदन में विपक्ष ने नहीं कराने दिया नए मंत्रियों का परिचय: पंकज चौधरी

Tue, 17 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
finance minister pankaj chaudhary news
सोनहा कस्बा मे भाजपा नेता नितेश शर्मा के नेतृत्व मे केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का किया स्वागत। ? - फोटो : BASTI
सदन में विपक्ष ने नहीं कराने दिया नए मंत्रियों का परिचय: पंकज चौधरी
विज्ञापन

- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा- आम जनता और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने निकले हैं हम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सर्किट हाउस से मंगलवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गई। यात्रा का जिले की सीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत कर विधानसभा चुनाव में तीन सौ सीट पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
जन आशीर्वाद लेकर सिद्धार्थनगर रवाना होने से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष ने केंद्र सरकार के नए मंत्रियों का परिचय नहीं कराने दिया। प्रधानमंत्री ने इस पर कटाक्ष भी किया था। ऐसे में नए मंत्री अब सीधे जनता के बीच जाकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से जन क्रांति यात्रा निकालने के सवाल पर कहा कि कोई कुछ भी कर ले। भाजपा अपना काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में हम तीन सौ से अधिक विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

महंगाई के मुद्दे पर कहा कि कोरोना महामारी के कारण महंगाई बढ़ी है। केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठा रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होती हैं। बस्ती में जन आशीर्वाद यात्रा में सांसद हरीश द्विवेदी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व अन्य नेता व पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल बताया कि दो सूत्रीय ज्ञापन में अंशदाई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने और जनवरी 2020 से बड़े महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान कराए जाने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद, कार्यालय सचिव संतोष राव, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर राजेश कुमार, अर्जुन कुमार आदि शामिल रहे।
सोनहा, भानपुर में यात्रा का स्वागत
भानपुर/ सोनहा/ सल्टौआ। ब्लॉक मुख्यालय पर केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत भाजपा नेता व प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक के कर्मचारियों व नेताओं ने किया। सबसे पहले मंत्री का काफिला जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक संजय प्रताप जायसवाल के साथ कस्बे में पहुंचा। मंत्री ने पीएचसी सल्टौआ में वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ। उन्होंने परिसर में बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामनिवास गिरि, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित सिंह, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री रामसूरत गौड़, परवीन शुक्ल, चंद्रभान गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, महेंद्र यादव, अरविंद कुमार चौधरी, अजय श्रीवास्तव, सुशील पांडेय, शिवप्रकाश रहे। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दुबौली चौराहा पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का मंगलवार को गणेश प्रतिमा देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। भानपुर नगर पंचायत के सोनहा में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अनूप खरे, राजेश पाल चौधरी, राकेश शर्मा, मनोज ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौरसिया, विजय तिवारी, राकेश उपाध्याय, ओमप्रकाश शुक्ल, रिंकू दूबे, आनंद शुक्ल, सनातन गौड़ आदि मौजूद रहे।

कटरा में भी हुआ यात्रा का स्वागत
जन आशीर्वाद यात्रा का कटरा चौराहे पर भी स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता व अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू, सभासद परमेश्वर शुक्ला पप्पू, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता सभासद अतुल सिंह, विनोद गुप्ता, चंद्रमणि पांडे, सूरज गुप्ता, सतेंदर विश्वकर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, लालन पांडे, शौर्य सिंह, दिनेश अग्रहरि, टीटू उपाध्याय श्याममणि, शरद सिंह रावत, हिमांशु सोनी राजन मिश्रा, सतीश सोनकर, ऋषभ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed