{"_id":"5835d4934f1c1b462413c0c1","slug":"filed-a-lawsuit-against-banker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक गौर में 12 नवंबर को रकम के एक्सचेंज कराने के मामले में बैंक कर्मियों के बीच हुए विवाद में शाखा प्रबंधक पीपी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बैंक के लेखाकार पर मुकदमा दर्ज किया है।
अपने कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में चल रहे एसबीआई गौर के लेखाकार मदनमोहन श्रीवास्तव 12 नवंबर को दस लाख रूपये के एक्सचेंज कराने को लेकर दूसरे बैंक कर्मी से भिड़ गए। आपस में मारपीट के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से मामला किसी तरह शांत हुआ था। लेकिन इसी बीच यह मामला बैंक के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया। जिस पर शाखा प्रबंधक गौर पीपी सिंह ने गौर थाने पर तहरीर देकर बैंक के लेखाकार मदनमोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मनी लांड्रिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस सबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक के तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी बताया कि गलत तरीके से बैंक कर्मी दस लाख रूपये को एक्सचेंज कराना चाह रहे थे। इसी को लेकर आपस में विवाद किया था। तभी से जांच चल रही थी।