फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Filaria Medicine has given to School children

स्कूली बच्चे भी फाइलेरिया से बचने को कर रहे दवा का सेवन

Fri, 13 May 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Filaria Medicine has given to School children
स्कूली बच्चे भी फाइलेरिया की दवा का कर रहे सेवन
विज्ञापन

बस्ती। स्कूली बच्चे भी फाइलेरिया से बचाव की दवा के फायदे समझ रहे हैं और खुशी-खुशी दवा का सेवन कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि अभियान से पहले विद्यालयों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) ने उन्हें बीमारी से बचाव के लिए दवा सेवन के फायदे के बारे में भलीभांति समझा चुकी है। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान में गांव के प्रधान, कोटेदार, शिक्षक सहित अन्य लोग भी अपनी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। पहले की अपेक्षा लोगों में जागरूकता बढ़ी है, और लोग बिना किसी हिचक के दवा का सेवन कर रहे हैं।
यह कहना है वेक्टर बार्न डिजीज के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन का। डॉ. हुसैन ने बताया कि जिले की 28 लाख आबादी को 27 मई तक चलने वाले अभियान के दौरान फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जानी है। इस आबादी की एक बड़ी तादाद विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे हैं। फाइलेरिया की गिरफ्त में ज्यादातर इसी उम्र के लोग आते हैं तथा 10-15 साल बाद रोग का लक्षण नजर आता है। एक बार रोग हो जाने के बाद इसका पूर्ण इलाज नहीं हो पाता है। बताया कि विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम के तहत चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को रोग से परिचित कराया जा चुका है। सभी ब्लॉक की आशा, समूह सखी, शिक्षकों, स्कूली बच्चों, प्रधान, कोटेदार को दवा खाने का लाभ, फाइलेरिया से बचाव व रोग के लक्षण के संबंध में जानकारी दी गई है। एमडीएम अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया गया है कि वह विद्यालयों में जाकर भोजनावकाश के बाद बच्चों को दवा खिलाए। इस कार्य में शिक्षकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। अगर किसी कारण कोई दवा नहीं खाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे लोगों की काउंसिलिंग कर दवा खाने के लिए प्रेरित करेगी। शत-प्रतिशत दवा खिलाने का लक्ष्य प्राप्त किया जाना है।
विज्ञापन

---
विद्यालयों में जाकर टीम खिला रही दवा
परिषदीय विद्यालयों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रही है। परिषदीय विद्यालय के 2.89 लाख बच्चों को दवा खिलाकर फाइलेरिया से उन्हें प्रतिरक्षित करने का स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के अजानडीह गांव की आशा कार्यकर्ता नीलम पांडेय ने बताया कि विद्यालय के बच्चे सहर्ष दवा खा रहे हैं, इसमें शिक्षकों का भी सहयोग मिल रहा है। पीसीआई के जिला संयोजक गौरव शंकर व उनकी टीम के आशीष सिंह, जय प्रकाश, परमिंदर यादव, संतोष रावत, रीतेश व आकाश विद्यालयों में जाकर दवा खाने के लिए बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दवा खिलाने में बरतें सावधानी
- दो वर्ष से कम उम्र वालों को नहीं खिलानी है दवा
- दो वर्ष से अधिक व पांच वर्ष से कम को एक डीईसी व एक एल्बेंडाजोल
- पांच वर्ष से अधिक व 15 वर्ष से कम को दो डीईसी व एक एल्बेंडाजोल
- 15 वर्ष से अधिक उम्र वालों को तीन डीईसी व एक एल्बेंडाजोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed