फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fighting with two inspectors

बगैर वर्दी में गश्त पर दरोगाओं से दंपती की मारपीट

Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
basti
basti Updated Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
fighting with two inspectors
मारपीट के बाद थाने में हुआ समझौता। - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। छावनी थाने के दो दरोगाओं को शादी वर्दी में गश्त के दौरान पूछताछ करना महंगा साबित हुआ। भोजन के बाद टहल रहे दंपती से मारपीट हो गई। सुबह भीड़ थाने पहुंची, जिसके बाद सुलह-समझौते से सीओ ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

छावनी थानाक्षेत्र के टूटीभीटी-विक्रमजोत मार्ग स्थित केनौना चौराहे के पास सड़क पर ही खड़ैचा गांव के राम सूरत पांडेय का घर है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी दीपमाला के साथ खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार छावनी थाने के दो दरोगा प्रदीप यादव व हलका दरोगा अरुण कुमार रात्रि गश्त पर निकले थे। दंपती को देखकर पूछताछ की तो बात बिगड़ गई। बदमाश समझ कर दंपती ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान टोकाटाकी मारपीट में बदल गई। हल्ला-गुहार सुनकर गांव वाले दौड़े। मौके पर भीड़ जुटी तो थाने के दरोगा होने की जानकारी हुई। दंपती सहित भीड़ भी सहम गई। मगर देर हो चुकी थी। भीड़ देखकर चोटहिल दोनों दरोगा ने थाने पर सूचना दे दी। हर्रैया, परशुरामपुर और छावनी थाने की पुलिस टीम पहुंच गई। दंपती सहित ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि राम ओंकार पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, जयराज यादव, रामविलास को थाने ले आई। इस दौरान पुलिस धरपकड़ में जख्मी महिला दीपमाला को जिला चिकित्सालय बस्ती भेज दिया गया। सुबह होते ही ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि व अन्य को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में केनौना व खडै़चा गांव के लोग थाने पर आ पहुंचे। राजनीतिक दलों के क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी जुट गए। दबाव बढ़ते देखकर थाने पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। मारपीट के मुख्य किरदार रामसूरत पाण्डेय, एसआई प्रदीप यादव व अरुण कुमार के बीच किसी कानूनी कार्रवाई नहीं होने की शर्त पर सुलहनामा लिखाकर पटाक्षेप करा दिया गया। सुलहनामा के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि यज्ञेश पाण्डेय, प्रवीन पाठक, रामसागर पाण्डेय, रामसागर तिवारी, प्रदीप पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वर्दी में ही रात्रि गश्त करें: सीओ 
रात्रि गश्त में निकले दरोगा प्रदीप यादव व अरुण कुमार के साथ घटी घटना के बाद सीओ राहुल पाण्डेय ने सभी मातहतो को सख्त निर्देश दिए हैं। कहा है कि जब भी थाने से रवानगी करें तब वर्दी में ही निकलें। हलके में गश्त के समय पर वर्दी में पर्याप्त सिपाही भी साथ लें। महिलाओं से सम्मानजनक ढंग से बातचीत करें। अगर ऐसा न करते हुए पाए गए तब सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। नई तैनाती के दरोगा हलके में दिन में भी जरूर दौरा करें और लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं। कहा कि संवाद रखने से जनता में साख और पहचान बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed