{"_id":"6545557b8955ac725f0ec326","slug":"fighting-over-old-dispute-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6569-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुराने विवाद मेंं मारपीट, नौ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुराने विवाद मेंं मारपीट, नौ लोगों पर केस दर्ज
Sat, 04 Nov 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
कलवारी थाने के चरकैला गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के चरकैला गांव में हुए मारपीट में चार ज्ञात तथा पांच अज्ञात पर मारपीट सहित धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस को तहरीर देकर गुड़िया निवासी चरकैला थाना कलवारी ने कहा है कि देवर विजय बहादुर निवासी गंगापुर थाना कलवारी से करीब एक माह से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार सुबह देवर विजय बहादुर, रामबाबू, विजय कुमार और उनके जीजा राम रतन के अलावा पांच अज्ञात लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे। अपशब्द कहते हुए उसकी पिटाई करने लगे।
इसी बीच घर में मौजूद उसकी मां पार्वती देवी तथा बेटी रानी बचाने आईं तो सभी लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसे फंसाने के लिए वे लोग अपनी बाइक को तोड़ दी। इस बात की जानकारी जब उसने पुलिस को दी तब पुलिस आकर बाइक थाने पर ले गई। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक हरि प्रकाश तिवारी को दी गई है।