{"_id":"649f2faa242a557a76029eb4","slug":"fighting-in-election-rivalry-including-former-district-panchayat-member-four-nominated-basti-news-c-207-1-sgkp1002-624-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चुनावी रंजिश में मारपीट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चुनावी रंजिश में मारपीट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार नामजद
Sat, 01 Jul 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के नगर खास गांव में नगर पंचायत चुनाव की रंजिश में मारपीट हो गई। आरोप है कि विपक्षियों ने कुदाल से हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बात बचे। इस मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
नगर खास (बसनी डीह) निवासी मनोज कुमार यादव नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। उनके चचेरे भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल यादव भी नगर पंचायत चुनाव में मनोज यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इससे दोनों पक्षों में रंजिश हो गई थी। मनोज यादव के पिता राम दवन यादव गांव में निजी विद्यालय चलाते थे। वह जमीन परिवार व पट्टीदारों की सामूहिक थी। बृहस्पतिवार को उस जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया, जिसमें मारपीट हो गई। मनोज यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उनके पिता रामदवन यादव पर कुदाल से प्रहार कर घायल कर दिया। बेटी आराध्या यादव को भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल यादव, रामशब्द यादव, अंबरीश उर्फ विशाल और विकास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।