फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting and vandalism in eye hospital, case on 27

Basti News: नेत्र अस्पताल में मारपीट व तोड़फोड़, 27 पर केस

Mon, 05 Jun 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fighting and vandalism in eye hospital, case on 27
बस्ती। शहर के कटरा स्थित संतकबीर आई हॉस्पिटल में मारपीट व तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रबंधक अखंड प्रताप सिंह निवासी भानपुर थाना सोनहा ने तहरीर देकर बताया है कि शनिवार को सुबह करीब दस बजे कर्मराजी पत्नी जगप्रसाद निवासी लबदहा थाना हर्रैया अपने परिजन के साथ आंख की जांच कराने आई थीं। उनसे दो सौ रुपये फीस मांगने पर 500 रुपये की नोट दीं। काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने फुटकर 200 रुपये देने कहा। इसे लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी बात को लेकर मरीज के साथ आए जग प्रसाद व राकेश यादव ने 20-25 लोगों को बुला लिया। अपशब्द कहते हुए कर्मचारी को मारापीटा। मशीन, कंप्यूटर, शीशा, बेंच, चेयर आदि को तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि जगप्रसाद, राकेश यादव व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed