{"_id":"61bcce23917f1949d147a1d6","slug":"fight-in-land-matter-basti-news-gkp420261389","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद व बंटवारे की रंजिश में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद व बंटवारे की रंजिश में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद व बंटवारे की रंजिश में मारपीट
वाल्टरगंज, हर्रैया, मुंडेरवा व लालगंज थाना क्षेत्र में हुईं घटनाएं
चारों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संपत्ति बंटवारा, भूमि विवाद व अन्य कारणों से विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुई मारपीट के चार मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ये मामले वाल्टरगंज, हर्रैया, मुंडेरवा व लालगंज थानाक्षेत्र से संबंधित हैं।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के नंदापुर (श्रीपालपुर) निवासी सविता देवी का आरोप है कि भूमि विवाद में गांव के हनुमान, लालजी, आरती और सुनीता ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। इसी गांव की आरती देवी का आरोप है कि गांव के विपक्षी फूलचंद्र, ज्ञानचंद्र, राधिका व सीता ने आलू उखाड़ने की बात पर मारपीट कर धमकाया। हर्रैया थाने के बरगदवा माफी निवासी सद्दीक का आरोप है कि खेत के बंटवारे की बात पर गांव के मेंहदी हसन उर्फ मंगनू, सुबराती, फिरोज व कुंदन ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। मुंडेरवा थाने के ऊंचगांच जमोहे निवासी राजेश्वरी देवी का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में उनके देवर शिवानंद ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर धमकाया।
इसी थाने के रामपुर रेवटी निवासी राजेश विश्वकर्मा का आरोप है कि पुरानी रंजिश में पट्टीदार प्रेम विश्वकर्मा, सुशीला देवी, मीरू व अन्नू ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं प्रेम विश्वकर्मा का आरोप है कि राजेश विश्वकर्मा ने मारपीट कर धमकाया। लालगंज थाने के ठेकनापार निवासी क्रांति देवी का आरोप है कि गांव की प्रभावती, रिंकी, लाजू व रामसूरत ने भूमि विवाद में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सभी घटनाओं में पुलिस ने मारपीट व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।