फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Female passenger's health deteriorates on train, dies

Basti News: ट्रेन में बिगड़ी महिला यात्री की तबीयत, मौत

Tue, 31 Mar 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Female passenger's health deteriorates on train, dies
बस्ती। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। ट्रेन बस्ती पहुंचने एबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

खुटार थाना खुटारा जनपद शाहजहांपुर निवासी मोहित मिश्र अपनी पत्नी संगीता (23) को लेकर असम से शाहजहांपुर जा रहे थे। मोहित ने बताया कि जब वह गोरखपुर से बस्ती की ओर बढ़े तो अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में ही उल्टी होने लगी। मुंह से खून भी निकल आया। तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। बताया कि शव को प्लेटफाॅर्म पर उतारा गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात तीन बजे की घटना है। मोहित ने बताया कि, 29 मार्च को वह पत्नी व दो बच्चों के साथ असम से चले थे। जनरल कोच में जगह न मिलने पर स्लीपर एस-वन कोच में टिकट बनवाकर सफर कर रहे थे। मोहित ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed