फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Female organizer dies before idol immersion

Basti News: मूर्ति विसर्जन से पहले ही महिला आयोजक की मौत

Thu, 22 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Female organizer dies before idol immersion
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले ही महिला आयोजक की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया। देर शाम शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परसपुरा के रामजी गुप्ता अहमदाबाद में निजी नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी मिथिलेश गुप्ता (47) चार साल से नवरात्र में अपने घर दुर्गा प्रतिमा स्थापित कराती थीं। परिजनों के मुताबिक, अष्टमी के दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। बस्ती में दो दिन उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ पहुंचते ही मिथिलेश गुप्ता की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उधर, गांव के लोगों ने परखती घाट पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया। देर शाम मिथिलेश का शव गांव लाया गया तो मातम छा गया। इसके बाद परिजनों ने कटारिया चांदपुर स्थित सरयू घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed