{"_id":"65574a23191f6567e70a8f45","slug":"female-naib-tehsildar-accused-of-assault-case-registered-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला मजिस्ट्रेट के आवास में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर दबाने लगा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला मजिस्ट्रेट के आवास में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर दबाने लगा गला
Fri, 17 Nov 2023 05:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:21 PM IST
सार
महिला नायब तहसीलदार ने तहसील परिसर में रहने वाले दूसरे नायब तहसीलदार पर दरवाजा तोड़कर घर में घुसने, जानलेवा हमला, दुष्कर्म की को कोशिश, मारपीट सहित अन्य गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बस्ती जिले में तैनात एक नायब तहसीलदार ने दीपावली की रात पर महिला नायब तहसीलदार पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि डेढ़ घंटे तक उसने तांडव मचाया। वह सरकारी आवास का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और जानलेवा हमला करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। तख्त के नीचे छिपकर महिला अधिकारी ने अपनी जान बचाई।
डर और लोक लाज के कारण तीन दिन तक वह किसी से कुछ नहीं बता पाई। बृहस्पतिवार को छुट्टी लेकर घर जाने के बाद परिवार के लोगों से आपबीती बताया तो सभी सन्न रह गए। कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मानो सांप सूंघ गया। जांच के नाम पर हीलाहवाली करने लगी लेकिन देर शाम मुख्यमंत्री और डीजीपी के संज्ञान में प्रकरण आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली महिला नायब तहसीलदार ने कोतवाली में दिए तहरीर में बताया है कि दीपावली की रात करीब एक बजे उसी सरकारी परिसर में रहने वाले आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला दरवाजा खटखटाने लगे। महिला अधिकारी ने दरवाजा नहीं खोला तो आवास के पीछे का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और जबरदस्ती घुसकर अपशब्द कहने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि शरीर में कई जगह उसने काट लिया। कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बचाव में महिला अधिकारी चौकी के नीचे छिप गई मगर वहां से खींचकर दोबारा जान लेने और दुष्कर्म की कोशिश किया। वहां से भागकर महिला बाहर आ गई और आवास का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया तो आरोपी पीछे के रास्ते बाहर आकर फिर झपटा। महिला अधिकारी के मुताबिक भागकर वह फिर घर के अंदर गईं और दरवाजा बंद करके किसी तरह खुद को बचाई।