फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   feeling desiel case

पेट्रोल की जगह डीजल डालने पर विवाद, मुकदमा

Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
feeling desiel case
पेट्रोल की जगह डीजल डालने पर विवाद, मुकदमा
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मियों समेत बारह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। गाड़ी में पेट्रोल की जगह डीजल डालने का विरोध करने पर पेट्रोल पंप कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। मामले में सोनहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के असनहरा पेट्रोल पंप के कर्मियों सहित 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दिए तहरीर में जयराम चौधरी निवासी बड़ौगी का आरोप है कि 10 अक्तूबर की रात को पौने नौ बजे उनके रिश्तेदार गाड़ी लेकर असनहरा पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गए। जहां पेट्रोल पंप कर्मी को पैसा देकर पेट्रोल डालने के बाद पर्ची देने को कहा। लेकिन पंप कर्मी ने पर्ची नहीं दिया। वाहन चालक जब गाड़ी लेकर वहां से आगे बढ़ा तो कुछ ही दूर जाने पर उसकी गाड़ी बंद हो गई। जब गाड़ी ठीक कराने के लिए मैकेनिक बुलाया गया तो उसने गाड़ी बंद होने का कारण पेट्रोल की जगह डीजल डालना बताया। इस बात को लेकर जब वाहन चालक ने पंप कर्मियों से शिकायत की पंप कर्मियों ने अपशब्द कहते हुए उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। इसी प्रकरण में पेट्रोल पंप मालिक केके सिंह की तहरीर पर जयराम चौधरी सहित 20 अन्य के विरुद्ध भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि मामले की जांच चौकी इंचार्ज असनहरा जनार्दन प्रसाद को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed